आसनसोल शिल्पांचल में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का हुआ आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज पुरे देश के साथ साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी धूमधाम से विश्वकर्मा पुजा का आयोजन किया गया । शहर के विभिन्न इलाकों में पंडाल बनाकर विश्वकर्मा पुजा का आयोजन हुआ । इसके साथ ही आज सुबह से ही शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में लोगों की भरी भीड़ देखी गई जो अपने अपने वाहनों की पुजा कराने आए थे । कुछ लोगों ने घर में ही पुजारी को आमंत्रित कर वाहनों की पुजा करवाई। इसके साथ ही शिल्पांचल के विभिन्न कारखानों में भी धूमधाम से विश्वकर्मा पुजा मनाई गई। वहीं शहर के विभिन्न ऑटो टैक्सी स्टैंड्स पर भी इस त्योहार को मनाया गया जहां सभी धर्मों के परिवहन कर्मी शामिल हुए ।












