आसनसोल में 18 तारीख से होगा राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल ने कल एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने 18 सितंबर से आसनसोल राइफल क्लब में होने वाले दो शूटिंग प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि 18 सितंबर से आसनसोल के राइफल क्लब में ईस्ट जोन फ्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा जिसमें बंगाल के अलावा झारखंड ओडिशा छत्तीसगढ़ बिहार और अंडमान निकोबार आईलैंड के निशानेबाज हिस्सा लेंगे उन्होंने कहा कि यह एक प्री नेशनल प्रतियोगिता है जिसमें करीब 600 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे वही इसके साथ ही एक और निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा यह है ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप । इस प्रतियोगिता में तकरीबन एक ग्यारह सौ प्रतिभागी पूरे देश से हिस्सा लेंगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल राइफल क्लब पूरे आसनसोल में एक ऐसा राइफल क्लब है जहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती है यहां पर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं जिससे कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आसनसोल राइफल क्लब को दी जा रही है उन्होंने कहा कि ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप 18 से 22 तारीख तक होगी 18 तारीख को इसका उद्घाटन होगा । उन्होंने कहा कि 22 तारीख को पहला पारितोषिक समारोह का आयोजन किया जाएगा पहले यह पारितोषिक समारोह शाम 4:00 बजे होना था लेकिन आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पारितोषिक समारोह में मौजूद रहेंगे उनके तरफ से यह अनुरोध किया गया है कि क्योंकि उनको 22 तारीख को ही वापस दिल्ली लौटना है इसलिए यह पारितोषिक समारोह शाम 4:00 बजे के बजाए पहले किया जाए । वीके ढलने बताया की 22 तारीख का पारितोषिक समारोह शाम 4:00 बजे के बजाय 2:30 बजे करने की कोशिश की जा रही है वहीं उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन 24 तारीख को होगा














