हीरापुर थाने में भाजपा की तरफ से किया गया घेराव थाने के कांस्टेबल द्वारा कटाक्ष किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में पसरी नाराजगी:
1 min read
बर्नपुर :भाजपा की तरफ से आज विभिन्न थानों का घेराव किया गया । 13 सितंबर को भाजपा के नवान्नो अभियान के दौरान भाजपा कर्मियों पर पुलिस द्वारा अत्याचार किए जाने का आरोप लगाते हुए आज यह कार्यक्रम किया गया । इसी क्रम में आज हीरापुर थाने का भी भाजपा कर्मियों द्वारा घेराव किया गया । इसे लेकर वहां भाजपा कर्मियों के बीच कुछ असंतोष पर देखा गया और उन्होंने पथावरोध कर दिया। इस संदर्भ में जब हमने भाजपा नेता पवन सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि आज पूरे बंगाल में भाजपा की तरफ से थाना घेराव किया जा रहा है हीरापुर थाने का घेराव किया गया और थाना प्रभारी को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा था इस बीच जो भाजपा कार्यकर्ता बाहर खड़े थे उन पर हीरापुर थाने के कांस्टेबल द्वारा गलत टिप्पणी की गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पथावरोध शुरू कर दिया । पवन सिंह ने कहा इसके बाद थाना प्रभारी खुद बाहर आए और उन्होंने कॉन्स्टेबल द्वारा इस टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कांस्टेबल की कड़ी भर्त्सना की












