कांग्रेस की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर को दिया गया ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर करने की मांग करते हुए आज आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के नेतृत्व में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास को ज्ञापन सौंपा गया । इस संदर्भ में कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने बताया कि आज कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें हर छोटी छोटी बात पर आसनसोल जिला अस्पताल द्वारा मरीजों को रेफर करने एक एक बेड पर दोनों मरीजों को सुलाने जैसे कई मुद्दे थे उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल परिसर में कई कमरे खाली है उन कमरों में मरीजों को क्यों नहीं रखा जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आसनसोल जिला अस्पताल में दलाल राज चल रहा है यह दलाल जिला अस्पताल में चिकित्सा कराने आए मरीजों के परिवारों को नर्सिंग होम में ले जाने के लिए उकसाते हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सक जिला अस्पताल से ज्यादा नर्सिंग होम में समय व्यतीत करना पसंद करते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल में जो शव लाए जाते हैं उनको इमरजेंसी के सामने रखा जाता है उन्होंने मांग की कि जो भी शव लाए जाएं उनको शव गृह में रखा जाए क्योंकि शव को भी सम्मान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने टिकट काउंटर में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन बनाने की मांग की जिससे इनको ज्यादा देर तक लाइन में खड़े न रहना पड़े














