श्रमिक नेता राजु अहलूवालिया के नेतृत्व में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल ओल्ड
बस स्टैंड में तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के बैनर तले सुमो आर स्कॉर्पियो ड्राइवरों की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में इस शिविर में आईएनटीटीयूसी से संबंधित सुमो तथा स्कारपियो वाहनों के चालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया 14 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल सिन्हा सहित तमाम गणमान्य लोग और आईएनटीटीयूसी के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे

अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बहुत जल्द त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में इस रक्तदान शिविर का आयोजन काफी सराहनीय कदम है उन्होंने विपक्षी पार्षदों से भी त्योहारों के इस मौसम में आसनसोल नगर निगम और यहां के निवासियों के लिए सकारात्मक सोचने और सकारात्मक कार्यों की तरफ ध्यान देने की अपील की जिससे आसनसोल में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके वही राजू अहलुवालिया ने कहा कि मंत्री मलय घटक और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह से शिल्पांचल के साथ-साथ पूरे प्रदेश मैं विकास किया है उसी का नतीजा है कि आज हर जाति हर वर्ग के लोग टीएमसी से जुड़ रहे हैं उन्होंने आज के रक्तदान शिविर में आइनटीटीयूसी से जुड़े विभिन्न वाहनों के चालकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने आगे आकर रक्तदान किया है उन्होंने कहा कि आज बंगाल में सिर्फ एक ही पार्टी है और एक ही नेत्री हैं अन्य किसी भी पार्टी का यहां पर कोई वजूद नहीं है उन्होंने माकपा भाजपा तथा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह तीनों पार्टियां सिर्फ लोगों को बरगलाने और बांटने का काम करती हैं लोगों के हितों की चिंता सिर्फ और सिर्फ ममता बनर्जी करती हैं और यही वजह है कि आज बंगाल में लोग ममता बनर्जी के साथ हैं















