shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

47 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज डीएवी स्कूल परिसर में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आज 47 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के हाटन रोड इलाके के बुधा में स्थित डीएवी स्कूल मैदान में एक क्रीड़ा प्रतियोगिता और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय पार्षद राजेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तकरीबन 350 ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल ही में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 80% से ज्यादा अंक लाने में सफलता पाई थी इसके साथ ही यहां विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनमें इस इलाके के करीब 350 बच्चों ने हिस्सा लिया इनमें लांग जंप हाई जंप सेक रेस आदि स्पर्धा थे जिनमें इन बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक पार्षद तपन बनर्जी रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतु सिंह अनंत मजूमदार मौसमी बासु अधिवक्ता अनूप मुखर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे कार्यक्रम की शुरुआत अभिजीत घटक तपन बनर्जी और राजेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित की इसके साथ ही शांति के दूत के प्रतीक के रूप में कबूतर उड़ाए गए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को 3 विभागों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई साथ ही कई मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने राजेश तिवारी को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करना और खेलकूद को बढ़ावा देना निसंदेह एक बेहद अच्छा प्रयास है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास होने चाहिए । वहीं पार्षद राजेश तिवारी ने कहा कि इस इलाके में कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं जिनको प्रोत्साहन की जरूरत है चाहे वह खेलकूद के क्षेत्र में हो या पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में ऐसे बच्चों को उत्साहित करने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने इस कार्यक्रम पर आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ तृणमूल कर्मियों के योगदान को भी सराहा और उनको धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page