shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

नगर निगम क्षेत्र में फ्लैट में पानी की आपूर्ति पर बिल वसुलने के सवाल पर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने उठाया सवाल वसीम उल हक ने दिया जवाब:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जो फ्लैट हैं उनमें पानी की आपूर्ति को लेकर आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने नगर निगम को एक पत्र लिखा है । गुलाम सरवर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम प्रशासक के अधीन था तब 29 मार्च 2021 को लिए एक रेजोल्यूशन में कहा गया था कि 1 अप्रैल 2021 से नगर निगम क्षेत्र में जितने भी फ्लैट हैं उनसे पानी के लिए कीमत नही ली जाएगी । गुलाम सरवर ने कहा कि इसके बाद जब एमएमआईसी का गठन हो गया और 1 सितंबर 2021 को एक रेजोल्यूशन लिया गया जिसमें पहले लिए गए फैसले को बदलते हुए पानी का बिल लेने की बात कही गई। गुलाम सरवर ने इस बात पर हैरानी जताई कि नगर निगम ने अपने ही द्वारा लिए गए फैसले को बदल दिया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले जहां पानी का एक टैंकर ढाई सौ रुपए में मिलता था आज उसी टैंकर के लिए 400 रुपए लिए जा रहे हैं । गुलाम सरवर ने कहा कि अमृत परियोजना के लिए जो 400 करोड़ रुपए आए थे उसको खर्च करने के बाद भी 24 घंटे पानी देना तो दुर आज हालत ऐसी है की कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है उन्होंने अपने पत्र के जरिए नगर निगम से गुहार लगाई है कि वह 1 सितंबर के फैसले को वापस ले और पानी की कीमतों में रियायत को बरकरार रखें और टैंकर के पानी की कीमत को भी कम करें । इसे लेकर आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि जिस तरह से हर चीज की कीमत में इजाफा हो रहा है उसे देखते हुए नगर निगम के सुचारू संचालन के लिए फ्लैट में जो पानी आपूर्ति की जाती है उस पर सर्विस टैक्स लगाया गया है इसके साथ ही उन्होंने पुछा कि गुलाम सरवर जब निगम का हिस्सा थे तब फ्लैट से पानी के लिए बिल क्यों लिया जाता था । वहीं पानी के टैंकर की कीमतों को ढाई सौ से 400 रुपए करने के सवाल पर वसीम उल हक ने गुलाम सरवर से केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतना इजाफा क्यों किया गया है यह सवाल पूछने को कहा । उन्होंने कहा कि पानी के टैंकरों को चलाने के लिए जो इंधन चाहिए उसकी कीमत दिन-ब-दिन बढ़ रही है ऐसे में पानी के टैंकरों से आपूर्ति की जाने वाली पानी की कीमत में जरा सी बढ़ोतरी की गई है इससे किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page