shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बीएनआर के तृणमूल पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की तरफ से हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति, आसनसोल ब्लॉक की ओर से “शिक्षक दिवस समारोह” का आयोजन बीएनआर तृणमूल पार्टी ऑफिस में किया गया। इस समारोह में आसनसोल ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के अवकाश प्राप्त 10 शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षक कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर परिषद के सदस्य गुरुदास चटर्जी संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव मुखर्जी एवं पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा “शिक्षा रत्न” पुरस्कार प्राप्त रानीगंज हाई स्कूल के शिक्षक डॉ देवाशीष मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा आर्य कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला ठाकुर मोनी माला गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजना राय चौधरी डीएवी हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह संगठन के जिला कार्यकारिणी के सदस्य जय देव विश्वास, गांधी प्रसाद नोनिया, मुकेश झा एवं मोहम्मद सलमान भी उपस्थित थे। इस अवसर पर गुरुदास चटर्जी ने कहा कि शिक्षकों का स्थान समाज में सबसे ऊंचा है उनकी काफी इज्जत है। लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण अभी के बच्चे शिक्षकों को इतना सम्मान नहीं देते जितना हम लोगों के समय में दिया जाता था अभी भी वह अपने गुरु को जब भी देखता हूं पैर छूकर प्रणाम करता हूं और आशीर्वाद लेता हूं स्कूल में उनको देखकर सभी बदमाशी भूल जाते थे अभी के समय में यह सब प्रथा खत्म होने के कगार पर है। कार्यक्रम का संचालन उदास चक्रवर्ती ने किया। अवकाश प्राप्त शिक्षकों में महादेव सोरेन, अनुज कुमार सिंह, हीरालाल सिंह मुंडा, शिखा कर्मकार, सुनीति मंडल, सुकांत चौधरी विमलेन्दू पाल इत्यादि को उत्तरीय, पुष्प गुच्छ, मानपत्र एवं मिठाई का पैकेट देकर उनको सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। राजीव मुखर्जी ने ब्लॉक के सक्रिय सदस्यों को सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस सम्मान समारोह में आसनसोल ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page