कोयला तस्करी मामले में सीआईडी द्वारा जितेंद्र तिवारी को किया गया तलब जितेंद्र तिवारी ने ऐसे किसी नोटिस के मिलने से किया इनकार:
1 min read
आसनसोल :बीते कुछ समय से कोयलांचल में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई के अलावा राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी भी कोयला तस्करी के मामले की जांच कर रही है इसी मामले में सीआईडी द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी सहित कई भाजपा नेताओं को सीआईडी द्वारा कोलकाता के भवानी भवन में तलब किया गया है सूत्रों के अनुसार जितेंद्र तिवारी को शुक्रवार को भवानी भवन में पुछताछ के लिए तलब किया गया है। हालांकि जितेंद्र तिवारी ने सीआईडी द्वारा ऐसे किसी नोटिस के मिलने से इनकार किया सीआईडी सूत्रों की माने तो जितेंद्र तिवारी को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाने के अंतर्गत एक पुराने कोयला तस्करी मामले में गवाह के तौर पर बुलाया गया है जितेंद्र तिवारी के अलावा भाजपा नेतायों विद्यासागर चक्रवर्ती सुब्रत मिश्रा बांकुड़ा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद पात्रा को भी सीआईडी द्वारा तलब किया गया है । हालांकि इस मामले में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उनको सीआईडी द्वारा अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के घर पर सीबीआई द्वारा छापा डालने के बाद भाजपा नेताओं को सीआईडी द्वारा जल्द ही तलब किया जा सकता है। जितेंद्र तिवारी के करीबी सूत्रों की माने तो पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण हो सकता है जितेंद्र तिवारी शुक्रवार को सीआईडी के सामने पेश ना हो हालांकि पत्र के माध्यम से सीआईडी को इस बात की सूचना दिए जाने की भी संभावना है














