पार्षद जीतू सिंह की निगरानी में 41 नम्बर वार्ड में हुई नालों की सफाई:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नम्बर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह अपने वार्ड में जल जमाव की स्थिति से निपटने के लिए काफी तत्पर हैं । दरअसल निकाय में से पहले उन्होंने वादा किया था की 41 नंबर वार्ड और खासकर दिलदार नगर इलाके में बारिश के मौसम में भी जल जमाव नही होने देंगे । अपने इसी वादे को पुरा करने के लिए जीतू सिंह ने जल जमाव को रोकने की दिशा में कई कदम उठाए हैं । नालों और हाई ड्रेनों की सफाई इनमे सबसे प्रमुख हैं। बीते 2 दिनों से आसनसोल में काफी बारिश हुई है। ऐसे में 41 नम्बर वार्ड में कहीं भी जल जमाव न हो यह सुनिश्चित करने के लिए जीतू सिंह की निगरानी में आज एक बार फिर से इस वार्ड के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई की गई । पार्षद जीतू सिंह ने खुद खड़े रहकर यह साफ सफाई करवाया।














