रानीगंज के इतवारी मोड़ पर सामान से भरी लारी नाले में फंसने से अफरातफरी:
1 min read
रानीगंज :आज रानीगंज के इतवारी मोड़ पर कसाब मोहल्ले के निकट सामान से लदा एक वाहन नाले में जा फंसा जिससे एक खौफनाक मंजर पैदा हो गया यह वाहन मंगलपुर की तरफ जा रहा था जभी हादसा पेश आया बताया जा रहा है कि वाहन में सामान ओवरलोडेड था इस हादसे में चालक और खलासी दोनों ही वाहन से निकल गए जिससे वह बाल-बाल बच गए दरअसल यह रास्ता बेहद व्यस्त रास्ता है और इस रास्ते पर बड़े-बड़े वाहन आवागमन करते हैं अक्सर यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है अक्सर इस सड़क पर हादसे भी होते रहते हैं जिससे कई लोगों को चोटे लगती है यहां तक कि किसी किसी की मौत तक हो जाती है आज भी एक ओवरलोडेड वाहन नाले में जा फंसा आज भी एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वाहन के चालक और खलासी बाल बाल बच गए घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वाहन को निकालने की कोशिश करने लगे ताकि आवागमन सुचारू हो सके दरअसल सिर्फ इतवारी मोड़ ही नहीं पूरे रानीगंज इलाके में ही रानीगंज ट्रैफिक है विभाग द्वारा ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं इनके तहत कई सड़कों को वन वे भी किया गया है लेकिन ट्रैफिक विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद हादसों पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका है और आज की घटना उसी की एक बानगी है












