त्योहारों के मौसम को लेकर आसनसोल नगर निगम में मेयर बिधान उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आने वाले त्योहारों के मद्देनजर आज आसनसोल नगर निगम में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय उप मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी मानस दास सहित सैनिटेशन बिजली तथा जल विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे यहां आने वाले दुर्गा पूजा के मद्देनजर लोगों की सहूलियत को लेकर चर्चा हुई ताकि दुर्गा पूजा से लेकर आने वाले हर त्यौहार के दौरान आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इस संदर्भ में मेयर बिधान उपाध्याय ने बताया कि चुंकि बहुत जल्द त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है इसलिए आज सैनिटेशन बिजली तथा जल विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि त्योहारों के मौसम में बिजली पानी तथा साफ सफाई को लेकर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के किसी भी निवासी को कोई परेशानी ना हो ।













