पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों ने आज डीआई ऑफिस में दिया धरना:
1 min read
आसनसोल :वेस्ट बंगाल आईसीटी स्कूल कोआर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सोमवार से ही अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आसनसोल के सुकांता मैदान के निकट स्थित डीआई ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इनकी मांग है की इनको नियुक्ति तो दी गई है लेकिन अभी तक इनका एमसी रेजोल्यूशन इनको नहीं मिला है यह सभी शिक्षक अप्वाइंटमेंट लेटर और वेतन वृद्धि की भी मांग कर रहे हैं । इन शिक्षकों का कहना है कि उनको महीने में सिर्फ ₹8000 वेतन मिलता है जबकि उन पर काम का बोझ काफी ज्यादा है ।उन्होंने बताया कि यह तकरीबन दो ढाई सालों से पश्चिम बर्दवान के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रहे हैं लेकिन उनकी जायज मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है इसे लेकर उन्होंने कल भी पश्चिम बर्दवान के डी आई सुनीति सांपुई के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की थी लेकिन जब उनसे इन शिक्षकों की मुलाकात नहीं हो पाई धरने पर बैठ गए जो कि आज भी जारी रहा आज भी उन्होंने डीआई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में धरना देते रहे इनका कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों को मान नहीं लिया जाता इनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा काफी देर तक घटना चलने के बाद डीआई ने इन शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल को अपने चेंबर में बुलाया और उनकी बातों को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह अपने उच्चाधिकारियों से इस विषय में बात करेंगे हालांकि शिक्षक सिर्फ आश्वासन पाकर संतुष्ट नहीं थे उनका कहना है कि उनके जायज मांगों पर तुरंत फैसला लिया जाए हमने इस संदर्भ में जब इस संगठन के पदाधिकारी स्वरूप पान से बात की तो उन्होंने भी कहा कि पिछले लंबे समय से वह अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी इन मांगों को माना नहीं गया है उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों की बदौलत ही आज गरीब से गरीब तबके का बच्चा भी कंप्यूटर का प्रशिक्षण पा सका है लेकिन उन्हीं की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में उनकी हैसियत क्या है इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं वही जब हमने सुनीति सापुई से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आंदोलनरत शिक्षकों से बात की है और वह अपने उच्च अधिकारियों से बात करेंगे ।












