बराकर में भी कोलकाता जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका एक को किया गिरफ्तार:
1 min read
बराकर :आज भाजपा की तरफ से बंगाल में शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नवान्नो चलो का आह्वान किया गया है इसमें शामिल होने के लिए पूरे बंगाल से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक कोलकाता पहुंचे। हालांकि भाजपा द्वारा यह आरोप भी लगाया गया कि कई जगहों पर पुलिस द्वारा भाजपा कर्मियों को कोलकाता जाने से रोका गया ऐसा ही कुछ बराकर रेलवे स्टेशन पर भी दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनके कार्यकर्ताओं को रोका गया साथ ही एक भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया गया इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बनाकर फाड़ी में विक्षोभ प्रदर्शन किया उनका कहना था की टीएमसी के इशारे पर पुलिस बिल्कुल अलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि ट्रेन में टिकट काटकर सफर करना हर एक इंसान का मौलिक अधिकार है लेकिन आज टीएमसी के शासनकाल में आम जनता को वह अधिकार भी नहीं है वहीं एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि आज जिस तरह से पुलिस के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक रहे हैं आने वाले समय में जब अभिषेक बनर्जी के आव्हान पर टीएमसी कार्यकर्ता दिल्ली में प्रधानमंत्री दफ्तर के घेराव की बात करते हैं तब पुलिस की भूमिका पर भी उनकी नजर रहेगी उन्होंने कहा कि इससे पहले जब धर्मतला मे टीएमसी की तरफ से कार्यक्रम किया गया था वहां पुलिस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को संरक्षण देकर धर्मतला तक उनके जाने का मार्ग सुगम किया था।














