भाजपा के नवान्नो चलो अभियान में शामिल होने दुर्गापुर से भाजपा समर्थक कोलकाता के लिए रवाना:
1 min read
दूर्गापूर :शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भाजपा की तरफ से नवान्नो चलो अभियान का आह्वान किया गया है इसी के तहत दुर्गापुर से भी बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक ट्रेनों में सवार होकर कोलकाता के लिए रवाना हुए इस संदर्भ में दुर्गापुर एक भाजपा कार्यकर्ता ने आसनसोल टाइम्स के प्रतिनिधि संजय बाजोरिया को बताया कि टीएमसी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज नवान्नो चलो का आव्हान किया गया है उसी में शामिल होने के लिए वह लोग दुर्गापुर से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं लेकिन पुलिस द्वारा भाजपा समर्थकों को कोलकाता जाने से रोका जा रहा है उन्होंने बताया कि वह पुलिस की इस कार्रवाई से रुकने वाले नहीं हैं और वह कोलकाता जाकर रहेंगे क्योंकि जिस तरह से ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके खिलाफ नबान्नो चलो अभियान किया जा रहा है जिसमें वह शामिल होने जा रहे हैं जिससे कि बंगाल की जनता को टीएमसी के कुशासन से मुक्ति मिले ।














