नबान्नो अभियान के लिए जाने वाले भाजपा समर्थकों के साथ रानीगंज स्टेशन पर पुलिस की धक्का-मुक्की:
1 min read
रानीगंज : पश्चिम बंगाल में शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा आज नबान्नो अभियान का आह्वान किया गया है पूरे बंगाल से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक नबान्नो की तरफ कुच कर रहे हैं लेकिन विभिन्न स्टेशनों पर देखा जा रहा है कि भाजपा कर्मियों को पुलिस द्वारा ट्रेन पकड़ने से रोका जा रहा है ऐसा ही कुछ नजारा रानीगंज स्टेशन पर भी दिखा रानीगंज स्टेशन पर जब आज सुबह भाजपा समर्थक कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे तो पुलिस वालों के साथ उनकी बहस और धक्का-मुक्की हो गई भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस ने अलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा समर्थकों को ट्रेन पकड़ने से रोका ताकि वह कोलकाता ना जा सके इसके बाद पुलिस के साथ इनकी धक्का-मुक्की भी हुई इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने भाजपा के 4 समर्थकों को हिरासत में ले लिया इस संदर्भ में भाजपा नेता संतोष सिंह ने बताया कि आज वह लोग कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन भाजपा समर्थकों को पुलिस द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से रोका गया उन्होंने कहा कि फिर भी बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों कार्यकर्ता कोलकाता जाएंगे














