आसनसोल नॉर्थ हैंडीकैप वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद हलीम खान ने की मंत्री मलय घटक से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नॉर्थ हैंडीकैप वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद हलीम खान ने अपनी टीम के साथ आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक से उनके आसनसोल में अपकार गार्डन स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की । मोहम्मद हलीम खान ने मंत्री मलय घटक को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया । उन्होने मंत्री से इस मुलाकात के दौरान दिव्यांगो के जीवन को थोड़ा सरल बनाने के लिए मदद करने का अनुरोध किया जिससे वह सम्मान के साथ जीवन जी सकें । मलय घटक ने उनकी बातों को गौर से सुना और मोहम्मद हलीम खान की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वह दिव्यांगों की मदद कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से तथा सरकार की तरफ से जो भी मदद संभव होगा वह जरूर करेंगे














