11 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित होगा बड़ा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कॉन्क्लेव और अवॉर्ड समारोह:
1 min read
आसनसोल :एफके ग्रुप के चेयरमैन तथा आई एस ओ प्रमाणित संस्था इंडो यूजी कामर्स एंड सोशल काउंसिल ( आई सी एस सी) सदस्य दी एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया एसोचैम फिरोज़ खान एफ के हमेशा देश भर में समाज सेवा के साथ साथ व्यापार को भी बढ़ावा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बहुत बड़ी घोषणा की है जो आने वाले समय में भारत में व्यापार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी । फिरोज़ खान एफ के ने बताया कि 11 दिसंबर 2022 को कोलकाता के आई टी सी रॉयल बंगाल होटल में अंतराष्ट्रीय बिज़नेस कॉन्क्लेव और अवॉर्ड समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह का आयोजन इंडो यूजी कामर्स एंड सोशल काउंसिल ( आई सी एस सी) द्वारा किया जाएगा जिसमे एफके ग्रुप का पूर्ण सहयोग रहेगा । नामांकन और पंजीकरण बिलकुल निशुल्क है । लेकिन भारत के इस बड़े अंतराष्ट्रीय बिज़नेस कॉन्क्लेव और अवॉर्ड समारोह में हिस्सेदारी करने के लिए आपकी क्षमता उपलब्धियां और व्यापारिक पृष्ठभूमि देखी जाएगी । फिरोज़ खान एफके ने बताया कि यह कार्यक्रम 11 दिसंबर को कोलकाता के आई टी सी रॉयल बंगाल होटल में शाम 4बजे से आयोजित किया जाएगा














