बुदबुद में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर हुआ हादसा:
1 min read
बुदबुद :सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बुदबुद बाईपास के हुई।
सूचना मिलने के बाद बुदबुद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बुदबुद थाने की पुलिस ने घायलों को बचाकर अस्पताल भिजवाया। .पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से आसनसोल जा रहे रास्ते में सामान से लदा एक कंटेनर शनिवार की सुबह नियंत्रण खो बैठा और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर बुदबुद बाईपास पर पलट गया । हादसे में कंटेनर का चालक और खलासी घायल हो गया। मालूम हो कि कंटेनर में माल लदा होने के कारण उनको अभी तक कंटेनर से नहीं निकाला जा सका है । कंटेनर का सारा सामान खाली करने के बाद पुलिस प्रशासन शनिवार शाम को कंटेनर को हटाकर कर दूसरी जगह ले जाने का काम शुरू किया।












