कांकसा के भुमि एवं भु राजस्व विभाग ने अवैध बालू से लदे 6 लारियां की जब्त:
1 min read
कांकसा :कांकसा के भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध बालू तस्करी के आरोप में कांकसा के शिलमपुर व पानागढ़ मोड़ ग्राम राज्य मार्ग से रेत से लदी 6 लॉरियों को जब्त किया । शनिवार तड़के से कई जगहों से लारिओं को जब्त किया गया। इस दिन भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कांकसा थाने की पुलिस की मदद से वाहनों को जब्त कर कांकसा थाना परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा । हालांकि यह ज्ञात हो कि इस घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बीएलआरओ कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि लॉरियों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इससे पहले भी भू-राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कई लॉरियों और ट्रैक्टरों को जब्त किया था. मालूम हो कि आने वाले दिनों में भी इनका अभियान निरंतर जारी रहेगा ।












