सोनाली सब पेयेछिर आसर की तरफ से लगाया गया रक्तदान शिविर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 42 नंबर वार्ड अंतर्गत सोनाली सब पेयेछिर आसर की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय एडीडीए चेयरमैन और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक एम एम आई सी मानस दास तथा बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बसु उपस्थित थे। इस संदर्भ में डॉक्टर अमिताभ बसु ने कहा कि आज सोनाली सब पेयेछिर आसर के तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अगस्त को भी ऐसे ही एक शिविर का आयोजन किया गया था उसके बाद फिर से एक शिविर का आयोजन किया गया और आज यह तीसरा शिविर इस संस्था की तरफ से लगाया गया है जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि 2 महीने के अंदर तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन कर संस्था ने एक बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है इसके लिए आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से आए विशेषज्ञों ने भी उनको धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि यह संस्था हमेशा सामाजिक कार्य में जुड़ी रहती है और आगे भी वह इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी












