दुर्गा पुजा पर आसनसोल के एक गायक ने लॉन्च किया गाना:
1 min read
आसनसोल आने वाले दुर्गापूजा को लेकर बंगाल में रहने वाला हर इंसान किसी न किसी तरह से तैयारी करता है ताकि पुजा को यादगार बनाया जा सके । इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए आसनसोल के गायक और संगीतकार पार्थ प्रतिम ने एक गीत लॉन्च किया है । पार्थ प्रतिम ने खुद ही इस गीत को संगीतबद्ध किया है तथा गाया है । गीत को लॉन्च करते हुए पार्थ प्रतिम ने बताया कि कुमार शानू द्वारा इस गीत को गवाने की ईच्छा थी लेकिन कुमार शानू का समय न मिलने से उन्होंने ही इस गीत को गाया। उन्होंने आशा जताई की सुंदर बोल और सुरीले संगीत से सजा यह गीत सबको बहुत पसंद आएगा। उन्होंने बताया कि गीत की संरचना 90 के दशक में जैसे होती थी ठीक उस तरह से की गई है












