दो दिवसीय सफल महा वैक्सीनेशन कैंप में 350 से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज के साथ पहला और दूसरा डोस भी दिया गया: सुरजीत सिंह मक्कड़:
1 min read
आसनसोल
शनिवार को आसनसोल के 12 नंबर वार्ड अंतर्गत खालसा सिख संगत गोविंद नगर आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी , सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल नगर निगम के सहयोग से गोविंद नगर कम्युनिटी हॉल में कोविड महामारी से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया , सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़ आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सह सिख वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार गुरुद्वारा गायघाटा के प्रधान तरसेम सिंह ने कहा आसनसोल नगर निगम के सहयोग से उन्होंने दो दिवसीय महा वेक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया । इसके तहत शुक्रवार को अप्पर रोड बर्नपुर में शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी में तथा शनिवार को गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में 350 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगाया ।

यहां आसनसोल नगर निगम के चेयर पर्सन अमरनाथ चटर्जी मेयर परिषद सुब्रतो अधिकारी तृणमूल युवा प्रेसिडेंट जमुरिया मृदुल चक्रवर्ती भी उपस्थित थे। सिख वेलफेयर सोसाइटी, आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं खालसा सिख संगत गोविंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इन सभी गणमान्य अतिथियों को सम्मान और स्वागत किया गया । इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा सिख समाज की संस्थाएं हर समय मानवता की सेवा करती आईं हैं । चेयरमैन ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा सिख समाज के साथ है। खालसा सिख संगत गोविंद नगर गुरुद्वारा की तरफ से मेयर परिषद तथा जमुरिया दो नंबर ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी और जमुड़िया के युवा तृणमूल अध्यक्ष मृदुल चक्रवर्ती को एक पत्र दिया जिसके जरिए गुलाब साइक्लोन के समय गुरुद्वारा प्रांगण की जो दीवार गिर गई थी उसे अविलंब नगर निगम की तरफ से बनाने के लिए अनुरोध किया गया । मेयर परिषद सुब्रतो अधिकारी ने कहा जल्द ही इस कार्य को पूरा किया जाएगा खुद मेयर परिषद ने गिरी हुई बाउंड्री का मुआयना भी किया । इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सुरजीत सिंह मक्कर तरसेम सिंह सुखविंदर सिंह गुरबचन सिंह अर्जुन सिंह संतोख सिंह रघुवीर सिंह सोहन सिंह सतनाम सिंह हरदयाल सिंह राजु सलूजा सुखविंदर सिंह बिट्टा खालसा यूथ के युवा नौजवान भी उपस्थित थे।













