भाजपा की तरफ से किया गया संवाददाता सम्मेलन 13 सितंबर के नवान्नो अभियान के बारे में दी गई जानकारी:
1 min read
आसनसोल :आज भाजपा की तरफ से शीतला इलाके में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां जिला अध्यक्ष दिलीप दे बप्पा चटर्जी और कृष्णेंदु मुखर्जी पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर दिलीप दे ने कहा कि 13 सितंबर को भाजपा की तरफ से नवान्न चलो अभियान का आह्वान किया गया है इसके तहत भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक तीन भागों में विभाजित होकर नवान्न की तरफ कुच करेंगे । उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के एक दल का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी करेंगे दूसरे दल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार रहेंगे उस दल में आसनसोल शिल्पांचल के भाजपा नेता गण भी शामिल होंगे और तीसरे दल का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष करेंगे । उन्होंने बताया कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया है और इसे टीएमसी के शीर्ष नेताओं का प्रश्रय मिल रहा है इसी के खिलाफ यह अभियान किया जाएगा उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता तो शामिल होंगे ही बड़ी संख्या में आम जनता भी इसका हिस्सा बनेगी क्योंकि आज बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन से त्रस्त आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी भाजपा से इतना डर चुकी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए पुराने मामलों में फंसाने के लिए झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी बंगाल में भाजपा के बढ़ते कदम को रोका नहीं जा सकता । इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन यानी 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवारड़ा के बारे में भी जानकारी दी उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू करके 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक सेवा मूलक कार्यों में संलिप्त रहेंगे । इसके उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की टीएमसी द्वारा यह बार-बार आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा ईडी या सीबीआई का उपयोग टीएमसी के खिलाफ कर रही है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जैसे भारतीय सेना देश का गौरव है ठीक उसी तरह देश की यह दो केंद्रीय जांच एजेंसीयां ईडी और सीबीआई भी देश का गौरव है ऐसे में भाजपा द्वारा उनको प्रभावित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता टीएमसी नेताओं के खिलाफ इन दो केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा जो भी कार्रवाई की जा रही है वह कोर्ट के आदेश से हो रहा है ना कि भाजपा के इशारे पर वही आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के आसनसोल आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की घटना और कुछ भी बरामद ना किए जाने पर कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि यह पूरे आसनसोल वासियों के लिए शर्म की बात है कि सीबीआई ने मलय घटक के घर पर छापेमारी की उन्होंने कहा कि अब जबकि घंटों तक छापामारी करने के बाद भी मलय घटक के किसी भी आवास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला तो वह उनको सलाह देंगे कि मलय घटक सीबीआई के खिलाफ अदालत में जाएं और सीबीआई की इस हरकत से उनके सम्मान में जो खलल पड़ा है उसके लिए अदालत का दरवाजा खटखटायें । नवान्नो अभियान को लेकर कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कल आसनसोल में एक विशाल रैली निकाली गई थी भाजपा द्वारा निकाली गई इस रैली में अड़चन पैदा करने के लिए और अशांति खड़ी करने के लिए टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बहुत कोशिश की लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्म संयम दिखाया जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई उन्होंने आशंका जताई कि 13 सितंबर को होने वाले नवान्नो अभियान में भी टीएमसी ऐसा ही कुछ कर सकती है और इसके लिए पुलिस प्रशासन से उन्होंने पहले ही गुहार लगाई है । कृष्णेन्दु मुखर्जी ने आरोप लगाया कि कल की रैली के दौरान कुछ बाइक सवार जानबूझकर रैली के बीच में घुस गए थे जब भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहस हुई तब के लिए तो मामला शांत हो गया लेकिन इसके बाद पिछले नगर निगम चुनाव में 51 नंबर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी हेमंत मंडल के घर पर स्थानीय पार्षद अनंत मजूमदार ने हमला किया । उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ता काफी आक्रामक हो गए हैं और वह बिना वजह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उलझ रहे हैं भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को संयमित रखा है लेकिन अगर इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले समय में परिस्थितियां किस करवट लेंगे यह कोई नहीं कह सकता












