आसनसोल नार्थ हैंडीकैप वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद हलीम खान ने की एसीपी तथागत पांडे से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल नॉर्थ हैंडीकैप वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद हलीम खान ने अपने संगठन के सदस्यों साहिल खान इरशाद खान और सैयद साहब आलम के साथ दुर्गापुर में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नोरेट के एसीपी तथागत पांडे से मुलाकात की । इस दौरान मोहम्मद हलीम खान ने एसीपी से दिव्यांगों की कुछ परेशानियों को लेकर चर्चा की तथा उनकी परेशानियों को दूर करने की अपील की। एसीपी तथागत पांडे ने इनकी बातों को गौर से सुना और मोहम्मद हलीम खान और उनकी पूरी टीम को आश्वाशन दिया कि प्रशासन उनके संगठन के साथ है तथा दियांगों की मदद के लिए जो भी करने की जरूरत है किया जाएगा। इस संदर्भ में मोहम्मद हलीम खान ने कहा कि एसीपी तथागत पांडे के साथ बैठक काफी सार्थक रही और उन्होंने एसीपी तथागत पांडे को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी बातों को गौर से सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।














