एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा ने पाड़ाय समाधान शिविर में लिया हिस्सा ,सड़क के निर्माण कार्य की की शुरुआत:
1 min read
हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिक सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए पाड़ाय समाधान नामक एक परियोजना की शुरुआत की थी जहां विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी खुद लोगों तक पहुंचेंगे और मोहल्ले में छोटी-छोटी सभाओं के जरिए वहां की स्थानीय समस्याओं को समझने और उनको दूर करने का प्रयास करेंगे इसी क्रम में आज कुल्टी के शालबागान इलाके में पाड़ाय समाधान का शिविर लगाया गया यहां एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थीं यहां उनका स्थानीय लोगों द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया इस मौके पर एक रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई इस संदर्भ में इंद्रानी मिश्रा ने कहा कि काफी दिनों से यहां इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी आज इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया गया उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण में 4 लाख 80 हजार रुपए की लागत आएगी उन्होंने विश्वास जताया कि इस सड़क के निर्माण कार्य के पूरे हो जाने पर स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी












