समाजसेवी मोहम्मद हलीम खान द्वारा 35 दिव्यांग लोगों के नामों की सूची जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड को सौंपी गई:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नार्थ हैंडीकैप वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आसनसोल के रेलपार अंचल के 35 दिव्यांग लोगों के नाम आसनसोल जिला अस्पताल मेडिकल बोर्ड के हवाले कर दिया गया ताकि उनको दिव्यांग का सर्टिफिकेट प्रदान किया जा सके इस संदर्भ में आसनसोल नॉर्थ हैंडिकैप वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद हलीम खान ने कहा कि आज उन्होंने अपने सहयोगी साहिल खान के साथ आसनसोल जिला अस्पताल में आकर दिव्यांग लोगों के लिए मेडिकल बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे रशीद खान के हाथों 35 ऐसे दिव्यांग लोगों के नामों की सूची सुपुर्द की जिनको कल आसनसोल जिला अस्पताल में होने वाले मेडिकल बोर्ड के लिए बुलाया जाएगा उन्होंने कहा राज्य सरकार की तरफ से मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में कल इन सभी 35 दिव्यांग लोगों को आसनसोल जिला अस्पताल बुलाया जाएगा और मेडिकल बोर्ड के सामने इनको प्रस्तुत किया जाएगा ताकि आने वाले समय में इनको दिव्यांग का सर्टिफिकेट मिल सके जिससे इनको राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं मिल सके














