आसनसोल में भाजपा की तरफ से निकली विशाल रैली:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 13 सितंबर को नवान्न चलो अभियान का आव्हान किया गया है इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज आसनसोल में भाजपा की तरफ से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया यह रैली बीएनआर मोड़ से शुरू होकर आसनसोल नगर निगम चौराहे तक गई इस रैली का नेतृत्व हुगली की सांसद लॉकेट चैटर्जी कर रही थी इनके अलावा पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे दुर्गापुर पश्चिम विधायक लक्ष्मण घरोई कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार आशा शर्मा भृगू ठाकुर सोना भद्रा संतोष वर्मा कृष्णणेन्दु मुखर्जी निर्मल कर्मकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि जिस तरह से शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में टीएमसी के शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ है इसके खिलाफ 13 सितंबर को भाजपा की तरफ से नवान्न चलो अभियान का आव्हान किया गया है उसी अभियान को सफल बनाने के लिए आज बीएनआर से आसनसोल नगर निगम चौराहे तक भाजपा की तरफ से एक रैली का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गण शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के शासनकाल में बंगाल में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसको कहीं ना कहीं राज्य सरकार और टीएमसी का प्रश्रय भी मिला है उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वह झूठ बोलती हैं वह अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं करती













