बर्नपुर में लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप:
1 min read

आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त प्रयास से आज बर्नपुर के अपर रोड इलाके में स्थित शहीद भगत सिंह क्लब में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया यहां सेकेंड डोज तथा बूस्टर डोज लगाए गए । इस कैंप के आयोजन में आसनसोल नगर निगम ने भी सहयोग दिया इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त प्रयास से आसनसोल नगर निगम के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है जहां सेकंड डोज तथा बूस्टर डोज लगाए गए उन्होंने कहा कि सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इससे पहले भी उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं और उन्होंने आज के कार्य के लिए भी उनकी सराहना की वहीं इस कैंप के आयोजक में से एक ने बताया कि आज बर्नपुर में इस शिविर का आयोजन किया गया है और कल निघा इलाके में गोविंद नगर गुरुद्वारे में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा












