“जेल से सब की रिहाई होती है मेरी भी होगी” -अनुब्रत मंडल:
1 min read
गौ तस्करी मामले में आरोपी अनुब्रत मंडल को आज सुबह आसनसोल जेल से बिधाननगर कोर्ट ले जाया गया सुबह 6:45 बजे के आसपास कड़ी सुरक्षा के बीच अनुब्रत मंडल को लेकर पुलिस बिधाननगर के लिए रवाना हो गई 2010 में पूर्व वर्धमान के मंगलकोट इलाके में हुई एक घटना के संबंध में अनुब्रत मंडल पर मामला चल रहा है इसी मामले की सुनवाई के लिए आज उनको बिधाननगर कोर्ट ले जाया गया आपको बता दें कि कल ही कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में हुए टीएमसी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ममता बनर्जी ने कहां था की अनुब्रत मंडल को वीरों का सम्मान देकर जेल से वापस लाया जाएगा आज जब कुछ पत्रकारों ने अनुब्रत मंडल से इस पर प्रतिक्रिया देने को कहा तो अनुब्रत मंडल ने पुलिस वैन में बैठते हुए कहा कि जेल में कोई रहने नहीं आता सब की रिहाई होती है मेरी भी होगी












