आसनसोल नगर निगम के सेक्रेटरी ने लिखा आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी को पत्र:
1 min readहटन रोड के निकट आसनसोल बाजार इलाके में बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड नामक एक व्यवसायिक संस्था के कामकाज को लेकर आसनसोल नगर निगम के सेक्रेटरी ने आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी को एक पत्र लिखकर
शिकायत दर्ज की है । उन्होंने ओनेक्स हाउसिंग एलएलपी के विषय में कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा उनके ट्रेड लाइसेंस को रद्द कर दिए जाने के बावजूद वहां व्यवसाय जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवसायिक संस्थान के मालिकों ने ट्रेड लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद भी व्यवसायिक गतिविधियां चलाई साथ ही उच्च न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन किया । आसनसोल नगर निगम के सेक्रेटरी ने दक्षिण थाने के आइसी से इस मामले को देखने और कानूनी तौर पर जो भी कार्यवाही करने की जरूरत है उसे करने का अनुरोध किया क्योंकि ट्रेड लाइसेंस रद्द हो जाने के बाद भी वहां व्यवसायिक गतिविधियां जारी रहने से आसपास के लोगों में नाराजगी पसर गई है । आसनसोल नगर निगम के सेक्रेटरी ने दक्षिण थाने के प्रभारी से अनुरोध किया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड किसी प्रकार का अवैध और बिना लाइसेंस के व्यवसायिक गतिविधियां न कर सके












