महिलाओं को जागरूक करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आसनसोल महिला थाने में हुआ कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल महिला थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को घरेलू हिंसा साइबर अपराध सहित विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक करने के लिए किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी देवराज दास अधिवक्ता नवनीता बनर्जी पुलिस अधिकारी शहनाज खातून वुमन प्रोटेक्शन अधिकारी पश्चिम बर्दवान जिला मौमिता बेरा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की शक्ति वाहिनी के सदस्यायें तथा आसनसोल महिला थाना की अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान एसीपी देवराज दास ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा साइबर अपराध सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक करना है उन्होंने बताया कि आज सोशल मीडिया का जमाना है ऐसे में महिलाएं विशेषकर कम उम्र की युवतीयां आसानी से साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाती हैं । देवराज दास ने उपस्थित महिलाओं को ऐसे अपराधों और अपराधियों से बचने की सलाह दी वही अधिवक्ता नवनीता बनर्जी ने कहा की एक समय था जब घरेलू हिंसा होने पर महिलाएं 498 धारा का उपयोग किया करती थीं। लेकिन इससे अक्सर मामला बनने के बजाय बिगड़ जाता था उन्होंने कहा कि इससे बढ़िया डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट का उपयोग करना चाहिए । एस एक्ट के जरिए कोशिश की जाती है कि पति पत्नी के बीच जो भी अनबन है हो रही है या ससुराल में महिलाओं को जो भी परेशानियां पर आ रहे हैं उनको आपसे बातचीत और समझौते से हल कर लिया जाए ताकि पति पत्नी के बीच रिश्ता ना टूटे उन्होंने कहा कि जब भी पति पत्नी के बीच रिश्ता टूटता है सबसे ज्यादा तकलीफ घर के बच्चों को होती है ऐसे में 498 धारा के बजाय डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट का उपयोग करने से ना सिर्फ महिलाओं को न्याय मिलता है बल्कि परिवार भी बिखरने से बच जाता है । मौमिता बेरा ने भी घरेलू हिंसा से बचने के कई उपायों के बारे में जानकारी दी और कानून में महिलाओं को दिए गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया की आज कानून में इस तरह के प्रावधान बनाए गए हैं ताकि महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाया जा सके और भावनात्मक शारीरिक आर्थिक हिंसा से उनको रिहाई मिल सके। दूसरी तरफ शहनाज खातून ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को लुभाने के लिए ऐसे कई ऑफर दिए जाते हैं जिससे लोग लालच में आकर उनकी चपेट में आ जाते हैं । उन्होंने उपस्थित महिलाओं को ऐसे लुभावने ऑफर ओं की चपेट में ना आने की सलाह दी और कहा की सिर्फ इस तरह के ऑफर ही नहीं फेसबुक व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों के जरिये भी लोगों को और खास करके महिलाओं को फसाया जाता है उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह किसी भी हालत में अपने घनिष्ठ पलों की तस्वीरें अपने सबसे करीबी लोगों को भी मोबाइल पर शेयर ना करें क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब एक समय काफी करीबी समझे जाने वाला इंसान उन तस्वीरों का गलत उपयोग करके महिलाओं को ब्लैकमेल करता है इसके साथ ही उन्होंने त्योहारों के मौसम में महिलाओं को लुभावने ऑफर्स से बचने की सलाह दी उन्होंने साफ कहा कि जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें किसी पंजीकृत वेबसाइट पर जाकर ही शॉपिंग करें और भारी डिस्काउंट के लालच में आकर घोटाले बाजों की चपेट में ना आएं ।













