मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने की मांग करते हुए चैताली तिवारी ने लिखा जिला शासक को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक को एक पत्र लिखकर जिले के विभिन्न पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत मई 2018 से मई 2022 तक लिए गए कार्यों की सूची जारी करने की मांग की । उन्होंने अपने पत्र के जरिए आरोप लगाया की पता चला है कि जिले में ऐसे कई पंचायत हैं जिन्होंने काम किए बिना ही मनरेगा के तहत फंड ले लिए हैं । उन्होंने इस पूरे गोरखधंधे में पंचायत प्रधान और कुछ पंचायत अधिकारियों के संलिप्त होने का आरोप लगाया। चैताली तिवारी ने इस संदर्भ मे पारदर्शिता के लिए जिला शासक से अनुरोध किया है की मई 2018 से मई 2022 तक विभिन्न पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की सूची जारी की जाए ।












