सालानपुर में हथियारों की बरामदगी पर जीतेंद्र तिवारी ने लगाया टीएमसी पर आरोप,वी शिवदासन दासु ने किया खारिज:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में सालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपनारायणपुर झारखंड सड़क पर सालानपुर थाना की पुलिस द्वारा हथियार जब्त किए गए थे सुत्रों की मानें तो यह हथियार झारखंड से बंगाल लाए जा रहे थे विरोधियों का आरोप है कि आने वाले पंचायत चुनाव में टीएमसी इन हथियारों का उपयोग अपने विरोधियों पर करने वाली थी इसे लेकर भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी ने आज टीएमसी को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि आसनसोल को मिनि मुंगेर बनाने की तैयारी की जा रही है आज ऐसी हालत हो गई है कि आए दिन हथियार पकड़े जा रहे हैं कुछ दिनों पहले सालनपुर इलाके में हथियारों का एक कारखाना पाया गया था जहां अवैध हथियार बनाए जाते थे उन्होंने कहा कि यह तो जगजाहिर है कि इतने हथियार किस लिए बंगाल की सीमा में लाए जा रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी इन हथियारों का उपयोग विरोधियों पर करती है । उन्होंने बंगाल के पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि बंगाल के पड़ोसी राज्यों के साथ बंगाल पुलिस का कोई समन्वय नहीं है जिस वजह से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कि सरकार आसनसोल से घृणा करती है उनको आसनसोल के लोगों का वोट तो चाहिए लेकिन आसनसोल के विकास को लेकर उनको कोई लेना देना नहीं है । हालांकि इस संदर्भ में जब हमने कद्दावर टीएमसी नेता वी शिवदासन दास उर्फ दासू से बात की तो उन्होंने कहा कि यह सरासर बेबुनियाद आरोप है कि टीएमसी इन हथियारों का उपयोग विरोधियों पर करने वाली थी उन्होंने कहा कि टीएमसी को इस तरह की कोई हरकत करने की जरूरत नहीं है क्योंकि टीएमसी के साथ जनता का समर्थन है इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की भी सराहना की और कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर इस तरह के हथियारों को बरामद कर जप्त किया जा रहा है इससे साबित होता है कि पुलिस अपना काम कर रही है विपक्ष द्वारा टीएमसी पर उनके खिलाफ इन हथियारों के इस्तेमाल के आरोपों को वी शिवदासन दासु ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि विरोधी कुछ भी कहते हैं












