shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सीबीआई द्वारा उनके आवास पर छापेमारी को मलय घटक ने बताया उनको बदनाम करने की साज़िश:

1 min read

आसनसोल/कोलकाता :आज सुबह आसनसोल में मलय घटक के आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई दूसरी तरफ कोलकाता में मलय घटक से सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ भी की इस संदर्भ में शाम को मलय घटक पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने बताया कि आज सीबीआई द्वारा उनके आवास पर दबिश डाली गई है उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सुबह से मीडिया में यह खबर आ रही है कि आसनसोल और कोलकाता मैं उनके 6 आवासों पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई है उन्होंने बताया कि सच्चाई यह नहीं है आसनसोल के चेलीडंगाल में जिस घर पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई थी वह उनका पुश्तैनी मकान है जहां उनके छोटे भाई और आसनसोल के उप मेयर अभिजीत घटक रहते हैं उन्होंने बताया कि वह घर उनके दादाजी ने बनवाया था और उस घर में उनके चाचा उनकी बुआ का भी हिस्सा है उन्होंने सीबीआई द्वारा आज की कार्यवाही को उनको बदनाम करने की कोशिश बताया मलय घटक ने कहा कि उनको बड़ी हैरानी है कि आज सुबह अचानक सीबीआई उनके घर में दबिश डालने कैसे आ गई जबकि ईडी द्वारा उनको कई बार समन किया गया था उन्होंने हर बार ईडी को संतोषजनक जवाब दिया था लेकिन आज सीबीआई द्वारा अचानक उनके घर में दबिश डाल दी गई उन्होंने कहा कि वह तो आसनसोल में नहीं थे लेकिन जो जानकारी उनको मिल रही है उससे उन्हें पता चला है कि सीबीआई के अधिकारी बड़े हैरान थे कि यह किसी मंत्री का घर कैसे हो सकता है । वहीं जब उनसे पूछा गया की उनको इस तरह से लक्ष्य क्यों बनाया गया तो उन्होंने कहा की पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा उनको संगठन में कई जिम्मेदारियां दी गई थी आसनसोल नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी उन पर थी आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी भी उन पर थी इसके अलावा बंगाल में विभिन्न जगहों पर हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भी कई जगहों के निकाय चुनाव को करवाने की जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से उनको सौंपा गया था और हर चुनाव में पार्टी को जीत मिली थी इसलिए भी एक साजिश के तहत केंद्र सरकार उनको टारगेट कर रही है और उनको इस तरह से परेशान किया जा रहा है मलय घटक ने कहा कि कोलकाता में उनके सरकारी आवास पर सीबीआई के अधिकारी आए थे और यहां भी उन्हें पूछताछ की और तलाशी ली तलाशी के दौरान उनके पास से 14‌ हजार मिले थे जो कि सीबीआई ने जब्त नहीं किए सीबीआई का कहना था यह रकम नगण्य है उसे जप्त करने की कोई जरूरत नहीं है उन्होंने अपने घरों के बारे में बताते हुए कहा कि कोलकाता में जिस घर में बैठकर वह संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं वह सरकारी आवास है लेक गार्डन्स में उनके जिस घर के बारे में बात कही जा रही है वह बेचा जा चुका है और बाकी जो एक घर है वह उनके बेटे का है जिसके लिए 80 लाख रुपए बैंक लोन भी है मलय घटक ने दावा किया कि आसनसोल की जनता उनको जानती है को पहचानती है उनकी ईमानदारी पर आसनसोल की जनता को भरोसा है यही वजह है कि आसनसोल की जनता हर चुनाव में उनका आशीर्वाद देती है उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ता या समर्थकों के अलावा किसी ने भी उन पर कोयला तस्करी मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया तो वह राजनीति छोड़ देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page