घटक परीवार के पुश्तैनी घर पर सीबीआई छापा, अभिजीत घटक ने दी प्रतिक्रिया:
1 min read
आसनसोल : सीबीआई द्वारा आज आसनसोल में मलय घटक के आवास पर दबिश डाली गई इसके साथ ही मलय घटक के पुश्तैनी घर पर भी छापा मारा गया यहां मलय घटक के छोटे भाई और आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक मौजूद थे छापे के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि आज सीबीआई के कुछ अधिकारी आए थे और उन्होंने कहा कि वह घर में तलाशी अभियान चलाएंगे उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारियों का उनके प्रति रवैया अच्छा था और उन्होंने छापा मारने के लिए उनसे कुछ कागजातों पर दस्तखत भी करवाएं हालांकि उन्होंने कहा कि सीबीआई उनके घर से कुछ लेकर नहीं गई अभिजीत घटक ने कहा कि वह खुद एक वकील है उनकी पत्नी भी वकील है उनके परिवार में उनके दादाजी के जमाने से वकालत की जा रही है उनके पिता भी आसनसोल के एक प्रख्यात वकील थे ऐसे में उनके घर से वही सब कुछ मिला है जो एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार के घर से मिलना चाहिए वही एक सवाल के जवाब में अभिजीत घटक ने कहा कि सीबीआई के जो अधिकारी आज उनके घर में छापा मारने आए थे उन्होंने सर्च वारंट नहीं दिखाया उन्होंने कहा कि उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से एफ आई आर की कॉपी और सच वारंट दिखाने को कहा था लेकिन सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि वह बाद में दिखाएंगे लेकिन उसके बाद सर्च वारंट और एफ आई आर की कॉपी दिखाई नहीं गई












