मलय घटक के घर सीबीआई छापे के बाद सीबीआई अधिकारियों को लौटना पड़ा खाली हाथ:
1 min read
बुधवार सुबह जब आसनसोल शिल्पांचल में यह खबर फैली कि आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के घर पर सीबीआई द्वारा दबिश दी गई है तो जैसे पूरे शिल्पांचल में खलबली मच गई इसके बाद कई घंटों तक सीबीआई द्वारा मलय घटक के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया । आखिरकार जब सीबीआई की टीम तलाशी अभियान खत्म कर लौटी तो कोयला तस्करी से संबंधित कोई भी साक्ष्य प्रमाण उनके घर से नहीं मिला । इस संदर्भ में उनकी पत्नी सुदेशना घटक ने बताया कि सीबीआई के जो अधिकारी आए थे वह अत्यंत शालीनता के साथ आचरण कर रहे थे और उन्होंने भी सीबीआई अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया । सुदेशना घटक ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने पूरे घर की अच्छी तरह से तलाशी ली लेकिन उनको यहां से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला हालांकि सुदेशना घटक ने यह भी कहा कि सीबीआई अधिकारी मलय घटक के घर की सादगी को देखकर अचंभित रह गए सुदेशना घटक ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि उन्हें यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि यह किसी राज्य के मंत्री का घर है














