कुंडु परिवार के गणेश पुजा का समापन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मोहिशिला कॉलोनी के खेजुरतला इलाके में स्थित कुंडू बाड़ी में गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है । बीते दस सालों से कुंडू परिवार गणेश पूजा का आयोजन करता आ रहा है । यहां भगवान गणेश दस दिन विराजते हैं और रोज परिवार के सदस्य उनकी आरती करते है तथा गणेश जी के दर्शन को आए श्रद्धालुओं को प्रसाद देते हैं । सोमवार को कुंडु परिवार के गणेश पुजा का समापन हो गया। पारंपरिक तरीके से इस दिन भगवान गणेश का विसर्जन हुआ। कुंडु परिवार के सदस्य तथा अन्य स्थानीय लोगों की मौजुदगी में भगवान गणेश जी का विसर्जन हुआ। इस मौके पर सभीकी आंखे नम थीं और दिलों में अगले साल फिर से गणपति के स्वागत की आस थी












