दानिश अजीज के नेतृत्व में मवेशी तस्करी के खिलाफ पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम ने सौंपा जिला शासक दफ्तर को ज्ञापन:
1 min read
आज पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर को एक ज्ञापन सौंपा गया इससे पहले ए आई एम आई एम कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में गायों को लेकर जिला शासक दफ्तर तक रैली की शक्ल में पहुंचे लेकिन जिला दफ्तर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उनको रोक लिया क्योंकि पुलिस के अनुसार ए आई एम आई एम के पास इस रैली की अनुमति नहीं थी दानिश अजीज के नेतृत्व में एआईएम कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई लेकिन पुलिस ने रैली को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं थी जब ए आई एम आई एम द्वारा जिला शासक दफ्तर को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई तो पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति को ही अंदर जाने की इजाजत दी इसके उपरांत पुलिस के साथ दानिश अजीज जिला शासक दफ्तर गए और ज्ञापन को रिसीव करवाया इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आज वह जिला शासक दफ्तर में आए थे और उन्होंने जिला शासक के जरिए उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को यह बताया कि अनुब्रत मंडल जो कि एक कोयला बालू मवेशी तस्कर है और ममता बनर्जी के करीबी हैं उनको हाल ही में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया है लेकिन जिस तरह से उनको वीआईपी की तरह रखा जा रहा है वह अनुचित है उनके लिए आम जनता को असुविधा हो रही है उन्होंने कहा कि एक चोर को चोर की तरह रखा जाए और उनको किसी प्रकार की वीआईपी ट्रीटमेंट ना दी जाए












