भाजपा के पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर के बेटे गौरव की पिटाई दक्षिण थाने में प्राथमिकी दर्ज:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता भृगु ठाकुर के बेटे गौरव ठाकुर की पिटाई से आसनसोल के मैदा कल मोड़ इलाके में तनाव पसर गया घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को भृगु ठाकुर के बेटे गौरव ठाकुर जब मैदाकल मोड़ इलाके से गुजर रहे थे तब पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए घटना की जानकारी पाकर मौके पर भाजपा नेता कृष्णेंदू मुखर्जी भाजपा जिला प्रवक्ता बप्पा चटर्जी गौरव ठाकुर के पिता और पूर्व भाजपा पार्षद भृगु ठाकुर सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए आनन-फानन में गौरव को आसनसोल जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया घटना का विरोध जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल दक्षिण थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की इस संदर्भ में आसनसोल दक्षिण थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है













