shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया गया शिक्षक दिवस:

1 min read

पूरे देश के साथ-साथ आज आसनसोल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया इसी क्रम मे आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी इंद्रानी मिश्रा दिव्येंदु भगत कमिश्नर राहुल मजूमदार संजय नोनिया बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल फाल्गुनी मुखर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के कई पार्षदों ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम के दौरान शिल्पांचल के 51 गणमान्य शिक्षकों को आसनसोल नगर निगम की तरफ से सम्मानित किया गया । सभी शिक्षकों को फूलों का गुलदस्ता देकर और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि शिक्षक ही किसी भी समाज निर्माण में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । शिक्षक अपने छात्रों को एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने में प्राथमिक नींव का निर्माण करते हैं उन्होंने बताया कि जब कोई छात्र बड़ा होकर किसी ऊंचे पद पर पहुंचकर देश की सेवा करता है उसके या उसके परिवार से ज्यादा खुशी उसके शिक्षक को होती है ठीक वैसे ही एक छात्र को भी उस समय सबसे ज्यादा खुशी होती है जब वह जिंदगी में किसी मकाम पर पहुंचकर अपने शिक्षक का आशीर्वाद लेता है अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भारत में सदियों से गुरु शिष्य की परंपरा रही है और नई पीढ़ी को भी इस परंपरा का सम्मान करते हुए अपने शिक्षकों को उचित सम्मान देने की जरूरत है जिसके वह हकदार हैं। ‌ वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस के मौके पर पिछले साल पश्चिम बर्दवान जिले में जो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं ऐसे 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को सम्मानित करके आसनसोल नगर निगम खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है उन्होंने भी शिक्षक दिवस पर समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को नमन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page