shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज में एलआईसी एजेंट की तरफ से हुआ विरोध सभा का आयोजन:

1 min read

अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के रानीगंज शाखा की तरफ से आज रानीगंज के एलआईसी कार्यालय के सामने एजेंटों द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया इसके तहत उन्होंने अपनी कई मांगे सरकार के सामने रखीं इनमें बीमा ग्राहकों का बोनस बढ़ाना लोन तथा अन्य लेनदेन के मामले में ब्याज के दर में बदलाव लाना एजेंट के ग्रेचुएटी में बढ़ोतरी और नियमों के सरलीकरण आईआरडीए प्रस्तावित एजेंट के कमीशन का पुनर्गठन एजेंट के टर्म इंश्योरेंस की मात्रा बढ़ाने एजेंट के ग्रुप इंश्योरेंस की मात्रा बढ़ाने जैसी कई मांगे प्रमुख हैं इस संदर्भ में संस्था के एक पदाधिकारी आलोक चटर्जी ने कहा कि आज की विरोध सभा के दौरान रानीगंज शाखा के तकरीबन 500-700 एजेंटों ने विरोध प्रदर्शन किया ने बताया कि पूरे देश में तकरीबन 13 लाख एलआईसी एजेंट हैं इनके परिवारों के सदस्यों को जोड़ लिया जाए तो तकरीबन एक करोड़ लोग इस पेशे पर निर्भर हैं लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आज एलआईसी एजेंटों की हालत काफी खराब है उनके पेशे पर बुरा असर पड़ रहा है इसी के खिलाफ आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया है उन्होंने कहा कि 1 सितंबर से 7 सितंबर तक उनका यह विरोध प्रदर्शन चलेगा यह विरोध प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है और आज सभी एलआईसी एजेंटों ने पूरी तरह से काम बंद करके विरोध करने का फैसला लिया है वहीं एक अन्य पदाधिकारी ने भी एलआईसी एजेंटों के हितों के लिए आंदोलन को जारी रखने की बात कही उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार फैसले ले रही है उसे एक समय आएगा जब एलआईसी नामक संस्था ही खत्म हो जाएगी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संसाधनों को एक के बाद एक केंद्र सरकार बेच रही है और एलआईसी पर भी अब उनकी नजर है लेकिन जब तक एजेंटों की मांग नहीं मानी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page