शिक्षक दिवस पर हुआ निजी स्कूल और कॉलेजों के शिक्षक और अशिक्षक कर्मियों के नए संगठन का गठन:
1 min read
शिक्षक दिवस के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम के आशुतोष हॉल में पश्चिम बर्दवान सेल्फ फाइनेंस्ड स्कूल एंड कॉलेज टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन का गठन किया गया इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आज इस संगठन का गठन हुआ क्योंकि देखा गया है कि विभिन्न निजी स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों और अशिक्षक कर्मियों के साथ अमानवीय आचरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कई निजी स्कूल या कॉलेज में देखा गया है कि शिक्षकों और अशिक्षक कर्मियों पर काफी दबाव डाला जाता है कहा जा सकता है कि रोजगार के नाम पर उनका शोषण किया जाता है कई निजी स्कूल और कॉलेजों में तो शिक्षकों को बैठने तक नहीं दिया जाता उनसे इतना काम करवाया जाता है इसी के खिलाफ आज इस संगठन का गठन किया गया जिससे निजी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ा रहे शिक्षकों और अन्य अशिक्षक कर्मियों के हितों की रक्षा हो सके अभिजीत घटक ने कहा कि यह संगठन पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है और इसका एकमात्र उद्देश्य निजी स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों और अशिक्षक कर्मियों के हितों की रक्षा करना है












