जमुरिया के एक निजी कारखाने में बिजली का करंट लगने से एक श्रमिक की मौत:
1 min read
चांदा पेट्रोल पंप के निकट स्थित एक बर्फ कारखाने में पिंटू कुमार नामक एक पाइप मिस्त्री की 11हज़ारvolt के बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई । 32 वर्षीय पिंटू के घर में उनके माता पिता भाई पत्नी और दो बच्चे हैं । घटना के बारे मे पता चला है कि पिंटू की पाइप कटिंग की दुकान है । चांदा पेट्रोल पंप के निकट स्थित बर्फ कारखाने के अधिकारियों ने पिंटू को कारखाने के अंदर किसी कार्य के लिए बुलाया था। जब पिंटू ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे तो वह कारखाने के अंदर 11 हज़ार वोल्ट की बिजली के तार के खंभे की चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पिंटू के परिजन तथा उनके दोस्त कारखाने में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी वहां पंहुचा गई और पिंटू के शव को पोस्ट मार्टम के लिए शव को आसनसोल ज़िला अस्पताल भेज दिया । इसके उपरांत मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर कारखाने में प्रदर्शन करने लगे । हालाकी कारखाने के अधिकारियों ने कहा कि कारखाने के मालिक नहीं है और वह हैदराबाद में हैं । समाचार लिखे जाने तक मुआवजे पर सहमति नहीं बनी थी।












