पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा दो शिक्षकों को दिया गया शिक्षारत्न सम्मान:
1 min read
आसनसोल सोमवार को पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक कार्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सभी को संबोधित किया गया। इस मौके पर रानीगंज हाई स्कूल के डॉ देबाशीष मंडल और तिलका मांझी एफपी स्कूल के राधेश्याम घोष को पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद द्वारा शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, वित्तीय पुरस्कार और पुस्तकों से सम्मानित किया गया । इस मौके पर महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे












