नीमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक केबल चोर को किया गिरफ्तार:
1 min read
*रानीगंज*: बीते कुछ दिनों से रानीगंज थाना अंतर्गत नीमचा फांड़ि प्रभारी रंजीत विश्वास और उनकी टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों को कम करने में लगातार कामयाबीयां मिल रहे हैं इसी क्रम में नीमचा फांड़ी की पुलिस ने अमित बावरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया इस पर ईसीएल के 70 फुट केबल चोरी करने का आरोप है अमित रतिबाटी राणा डागा के सात नंबर कोलियरी इलाके का निवासी है इस पर आरोप है कि उसने 11 अगस्त को हराभंगा दो नंबर बालू बनकर से ईसीएल के 70 फुट केबल पर हाथ साफ कर दिया था ईसीएल अधिकारियों ने इसके अगले ही दिन नीमचा फांड़ी में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत मिलते ही फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास और उनकी टीम जांच में जुट गई और आखिरकार 24 अगस्त को अमित बावरी को इस मामले में गिरफ्तार किया। रंजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने अमित को घटनास्थल पर ले जाकर चोरी की घटना का पुनर्निर्माण कराया अमित ने बताया कि उनके साथ तीन और साथियों ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया था हालांकि वह तीनों फिलहाल फरार हैं अमित को 5 दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने चोरी हुआ केबल भी बरामद कर लिया है ईसीएल अधिकारी पुलिस की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं उनका कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है लेकिन जिस तरह से नीमचा फांड़ि प्रभारी रंजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस ने कुछ ही दिनों में न सिर्फ चोर का पता लगाया बल्कि चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया इससे आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं पर नकेल लगाई जा सकेगी।












