विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर आसनसोल नगर निगम द्वारा दी गई उन्हें श्रद्धांजलि:
1 min read
विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज आसनसोल के आश्रम मोड़ पर स्थित कवि की प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से माल्यार्पण किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी टीएमसी नेता रवि उल इस्लाम सहित आसनसोल नगर निगम के कई वरिष्ठ कर्मी भी उपस्थित थे सभी ने विद्रोही कवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कवि काजी नजरुल इस्लाम को एक महान विभूति करार देते हुए कहा कि भारत की आजादी में काजी नज़रुल इस्लाम की कविताओं और गीतों का एक अहम योगदान रहा उनकी गीतों से प्रेरणा लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित बंगाल के तमाम क्रांतिकारियों ने मातृभूमि को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को काजी नजरुल इस्लाम जैसे महापुरुषों से सीख लेने की जरूरत है और यही वजह है कि जब से राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी का शासनकाल शुरू हुआ है तब से आसनसोल नगर निगम द्वारा ऐसे महापुरुषों के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जा सके वही अभिजीत घटक ने भी चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की बातों की तस्दीक करते हुए कहा भारत की आजादी में काजी नज़रुल इस्लाम के महान योगदान को कोई नहीं भूल सकता उनकी कविताओं और गीतों से प्रेरित होकर तत्कालीन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था उन्होंने भी नई पीढ़ी को काजी नज़रुल इस्लाम के आदर्शों पर चलें की सलाह दी।












