आसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत भट्टाचार्य की सड़क दुर्घटना में मौत:
1 min readआसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत भट्टाचार्य की आज एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे की काली पहाड़ी के पास वह एक वाहन की चपेट में आ गए जिससे इंद्रजीत भट्टाचार्य और उनके दोस्त बुरी तरह घायल हो गए । दोनो को आनन फानन में पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया । उनकी मौत से शिल्पांचल के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई ।












