महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 85 में बैठक की गई:
1 min read
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाएं शुरू की गई है । इसी के तहत शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 85 में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया । इस संबंध में वार्ड नंबर 85 के टीएमसी पार्षद डॉ. देबाशीष सरकार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक परियोजना का आयोजन किया गया है जहां महिलाओं को अगले तीन महीने तक प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे विभिन्न सामग्रियों का निर्माण कर सकें । तीन महीने के बाद वे या तो खुद या किसी एजेंसी के जरिए सामान बेच सकती हैं। इन चीजों को बनाने के लिए कच्चा माल उस एजेंसी द्वारा इन महिलाओं को उधार पर दिया जाएगा और चीजें बनने के बाद उन चीजों को खरीद कर उनके बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।












