shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज के प्रख्यात समाजसेवी आफताब जलाल बीड़ी वाले ने की मंत्री मलय घटक से मुलाकात, रानीगंज के विकास को लेकर की चर्चा:

1 min read

रानीगंज के प्रख्यात समाजसेवी आफताब जलाल बीड़ी वाले ने राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक से मुलाकात की इस मौके पर टीएमसी नेता शाहिद परवेज भी उनके साथ थे आफताब जलाल बीड़ी वाले ने रानीगंज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों के कई मसलों को मंत्री मलय घटक के सामने रखा और उनके समाधान के लिए उन से अनुरोध किया उन्होंने मंत्री से कहा कि रानीगंज के ऐसे कई इलाके हैं जहां आज भी जरूरतमंद तबके के लोगों को बेहद कठिनाईयों के बीच अपनी जिंदगी बितानी पड़ रही है ऐसे लोगों की मदद के लिए उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया ताकि उनकी जिंदगी की दुश्वारियों को कम किया जा सके आफताब जलाल बीड़ी वाले ने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी के नेतृत्व में और मलय घटक के मार्गदर्शन में बीते कुछ सालों में आसनसोल शिल्पांचल में विकास कार्य हुए हैं वह सराहनीय है लेकिन अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां काम करने की गुंजाइश बाकी है उन्होंने मंत्री मलय घटक से उन इलाकों की तरफ भी ध्यान देने का अनुरोध किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इन लोगों की परेशानियां भी जरूर दूर होंगी वही मौके पर मौजूद टीएमसी नेता शाहिद परवेज ने भी आफताब जलाल बीड़ी वाले की बात की तस्दीक करते हुए मंत्री मलय घटक से अनुरोध किया कि आफताब जलाल बीड़ी वाले की बातों की तरफ ध्यान दें और उन समस्याओं के निराकरण के लिए वह कोई ठोस कदम उठाएं विशेषकर रानीगंज में अभी ऐसे बहुत से परिवार हैं जिनके पास रहने को कोई मकान नहीं है और वह कच्चे मकानों में रहने को मजबूर है बारिश के दिनों में इन लोगों को काफी परेशानी होती है और मकान ढह कर हादसे होने का भी डर बना रहता है ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उनके लिए मकान का इंतजाम करने का भी अनुरोध किया मलय घटक ने दोनों की बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं के निराकरण की कोशिश की जाएगी उन्होंने आफताब जलाल बीड़ी वाले को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि अगर समाज में सब उनकी जैसी सोच रखने लगे तो इस समाज वह कोई भी तकलीफ में नहीं रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page